24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलों में आ रहा गंदा व बदबूदार पानी

पोकरण कस्बे के भवानीपुरा, केन्द्रीय बस स्टैंड व सैनिक विश्राम गृह के आसपास गत एक सप्ताह से गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण यहां निवास कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 4 Jul 2023, 7:53 PM IST

नलों में आ रहा गंदा व बदबूदार पानी

पोकरण. भवानीपुरा में गंदे पानी की आपूर्ति।

पोकरण. कस्बे के भवानीपुरा, केन्द्रीय बस स्टैंड व सैनिक विश्राम गृह के आसपास गत एक सप्ताह से गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण यहां निवास कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्लों में निवास कर रहे लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से बस स्टैंड, भवानीपुरा व सैनिक विश्राम गृह के आसपास स्थित क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन लगी हुई है। यहां गत एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति के दौरान नलों में गंदे व बदबूदार पानी पहुंच रहा है। पानी इतना मटमेला व बदबूदार है कि इसे पीना तो दूर उपयोग लेना भी मुश्किल है। यही नहीं कई घरों में नल कनेक्शन सीधे टांकों में जुड़े हुए है। जिससे पूर्व में संग्रहित पानी भी दुषित हो गया। ऐसे में टांकों को खाली करने एवं पुन: शुद्ध पानी भरने की समस्या बढ़ गई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से लगातार ऐसा ही पानी आपूर्ति हो रहा है। जिसको लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।