24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के पोल लगाकर सुचारु की विद्युत आपूर्ति

लाठी क्षेत्र के सोढ़ाकोर जीएसएस के अंतर्गत बापीराय फीडर में बिजली के पोल गिरने से बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति को बुधवार को पोल व तारोंं को ठीक कर सुचारु किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 5 Jul 2023, 7:58 PM IST

बिजली के पोल लगाकर सुचारु की विद्युत आपूर्ति

लाठी. विद्युत पोल व तारों को ठीक करते कर्मचारी।

पोकरण. लाठी क्षेत्र के सोढ़ाकोर जीएसएस के अंतर्गत बापीराय फीडर में बिजली के पोल गिरने से बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति को बुधवार को पोल व तारोंं को ठीक कर सुचारु किया गया। गौरतलब है कि बापीराय फीडर में सोढ़ाकोर गांव में स्थित जीएसएस से विद्युत आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह पूर्व तेज आंधी, तूफान व बारिश के कारण सोढ़ाकोर गांव के पास विद्युत पोल व तारें टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जिससे ग्रामीणों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही थी और 100 से अधिक नलकूपों पर सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा था। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के बुधवार के अंक में 'तूफान से गिर गए पोल, 7 दिनों से बिजली बंदÓ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। जिसके बाद हरकत में आए डिस्कॉम की ओर से बुधवार को ही टूटे विद्युत पोलों व तारों को ठीक किया गया। सुबह कर्मचारी सोढ़ाकोर पहुंचे और दोपहर तक मशक्कत कर सभी टूटे विद्युत पोलों व तारों को ठीक किया। बुधवार की शाम 5 बजे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।