24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

sports news : खेलों की मशाल व रथ पहुंचा पोकरण, दिखाई हरी झंडी

युवा मामले एवं खेल विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में 10 जुलाई को राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत की जाएगी। जिसके प्रचार प्रसार को लेकर जयपुर से रवाना की गई मशाल रथ यात्रा शनिवार को पोकरण पहुंची। जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 8 Jul 2023, 8:07 PM IST

sports news : खेलों की मशाल व रथ पहुंचा पोकरण, दिखाई हरी झंडी

पोकरण. मशाल व वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए।

पोकरण. युवा मामले एवं खेल विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में 10 जुलाई को राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत की जाएगी। जिसके प्रचार प्रसार को लेकर जयपुर से रवाना की गई मशाल रथ यात्रा शनिवार को पोकरण पहुंची। जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। गौरतलब है कि ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की जनजागृति एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर जयपुर से मशाल रथ यात्रा रवाना की गई थी। शनिवार को सुबह रथ यात्रा पोकरण पहुंची। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका नेताप्रतिपक्ष नारायणलाल रंगा के मुख्य आतिथ्य, एसीबीइओ विष्णुकुमार छंगाणी की अध्यक्षता, प्रधानाचार्य राजकुमार विश्नोई, नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप गुचिया के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रथ यात्रा के साथ आए कलाजत्थे की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अधिकाधिक संख्या में ओलम्पिक खेलों में भाग लेने का संदेश दिया। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एसीबीइओ छंगाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन व्याख्याता राजेश उज्ज्वल व शारीरिक शिक्षक महेन्द्र रतनू ने किया।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताप्रतिपक्ष रंगा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रत्येक वर्ग के हित का ख्याल रखते हुए योजनाओं का संचालन कर रहे है। जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने व लाभ लेने की बात कही। साथ ही खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक विकास होता है और अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने बढ़ चढ़कर खेलों में भाग लेने और आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर अतिथियों व शिक्षकों ने मशाल रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।