2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झाड़ू थामी, झाड़ियां काटी… मनसा देवी मंदिर में युवाओं व महिलाओं का श्रमदान

रविवार सुबह जैसे ही सूरज की किरणें मंदिर परिसर में फैलीं, गांव के युवा व महिलाएं झाड़ू, दरांती और हौसलों के साथ मनसा देवी मंदिर पहुंच गए।

less than 1 minute read
Google source verification

रविवार सुबह जैसे ही सूरज की किरणें मंदिर परिसर में फैलीं, गांव के युवा व महिलाएं झाड़ू, दरांती और हौसलों के साथ मनसा देवी मंदिर पहुंच गए। राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत उन्होंने श्रमदान की शुरुआत की। कोई झाड़ू से फर्श बुहार रही थी, तो कोई अवांछित झाड़ियां काट रही थी। मंदिर के चारों ओर फैले कचरे को एक जगह इकट्ठा कर दो ट्रैक्टरों में भरकर गांव से बाहर ले जाया गया। गांव की सरपंच तेजल सोनी ने कचरा हटाने के लिए तुरंत ट्रैक्टर भिजवाए। महिलाएं पूरे उत्साह से जुटीं रही। किसी के हाथ में पानी की बाल्टी थी, तो कोई पौधों की जड़ों को नमी दे रही थी। अभियान के दौरान महिलाओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे अब जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए टोली बनाकर घर-घर जागरूकता फैलाएंगी। आसपास के तालाब, कुंड और बावड़ियों की भी सफाई को नियमित बनाएंगी। अभियान में रेखा प्रजापत, मीना, धापू देवी, लता देवी, लीला देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर परिसर में पसरी हरियाली और चमकती ज़मीन इस बात की गवाही दे रही थी कि स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के संयोजक दामोदर भार्गव ने मौके पर मौजूद रहकर अमृतम् जलम् अभियान की भावना साझा की और इस जनभागीदारी को सराहा।

Story Loader