
स्वर्णनगरी में हवाओं के दिशा बदलने से गर्मी से राहत का दौर अभी जारी है। शनिवार को उत्तर-पूर्व की दिशा से 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण धूप खिलने के बावजूद गर्मी ने नहीं सताया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 32.4 और 17.9 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार को क्रमश: 30.8 और 15.6 डिग्री रहा था। शनिवार सुबह धूप खिलने से पहले ठंडी हवाओं के प्रवाह से गुलाबी ठंडक महसूस हुई। यह अहसास बाद में धूप खिलने से खत्म हुआ। दोपहर में घरों व दुकानों आदि में पंखों से शीतल हवा मिली। सूर्यास्त के बाद संध्याकाल में भी मौसम खुशगवार रहा। इससे सडक़ों व बाजारों में अच्छी चहल-पहल नजर आई। आगामी दिनों में धीरे-धीरे गर्मी का जोर बढऩे वाला है। माना जाता है कि कुछ दिनों में अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।
तिथि अधिकतम न्यूनतम
23 मार्च 39.8 21.4
24 मार्च 40.0 22.1
25 मार्च 38.6 22.1
26 मार्च 37.8 22.2
27 मार्च 33.1 19.7
28 मार्च 30.8 15.6
29 मार्च 32.4 17.9
Published on:
29 Mar 2025 08:49 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
