scriptLearn about Indian culture youth, strengthen the organization: Doneria | भारतीय संस्कृति के बारे में जानें युवा, संगठन को करें मजबूत : दोनेरिया | Patrika News

भारतीय संस्कृति के बारे में जानें युवा, संगठन को करें मजबूत : दोनेरिया

locationजैसलमेरPublished: Sep 26, 2022 08:10:37 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

- राष्ट्रीय संयोजक पहुंचे पोकरण, किया स्वागत

भारतीय संस्कृति के बारे में जानें युवा, संगठन को करें मजबूत : दोनेरिया
भारतीय संस्कृति के बारे में जानें युवा, संगठन को करें मजबूत : दोनेरिया
पोकरण. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया का रविवार रात पोकरण पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया रविवार रात पोकरण पहुंचे। यहां परिषद के बाड़मेर-जैसलमेर विभाग मंत्री पवन वैष्णव, बजरंग दल जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में जिला सेवा प्रमुख चौथसिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष केवलसिंह जैमला, पोकरण प्रखंड मंत्री तनेरावसिंह राजगढ़, नगर अध्यक्ष जेठूसिंह, जैसलमेर प्रखंड मंत्री संजयदयाल, सहमंत्री सौरभ भाटी, फतेहगढ़ प्रखंड सहमंत्री विक्रमसिंह तेजमालता, रामगढ़ प्रखंड सहमंत्री देवीसिंह मोकला, पोकरण गोरक्षा प्रमुख धनराज गहलोत, कैलाश भारती, हिमांशु पुरोहित, शांतिलाल, सांवलसिंह छायण, दिनेश भाटी, धीरज रंगा, पपुलाल भील, गोविंद माली सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से उनका साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक नीरज ने कहा कि वर्तमान की युवा पीढ़ी अंग्रेजों की थोपी हुई शिक्षा को ग्रहण कर रहे है। जबकि युवाओं को भारतीय संस्कृति, सभ्यता, समाज के बारे में जानने व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकते राष्ट्र के वातावरण को दुषित करने व राष्ट्र में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने के हरसंभव प्रयास कर रहे है, लेकिन जागृत युवा बजरंग दल से जुड़कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारत माता को पुन: अखंड स्वरूप में स्थापित कर विश्व पटल पर आरूढ़ करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विभाग मंत्री पवन वैष्णव ने बताया कि बजरंग दल संगठन राष्ट्र रक्षा, भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति की पुनस्र्थापना के लिए कृत संकल्पित है। बजरंग दल सेवा, सुरक्षा व राष्ट्र को अजेय बनाने का सपना लेकर समाज में कार्य कर रहा है। जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा ने बजरंग दल की ओर से जिले में किए जा रहे कार्यों, गतिविधियों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.