scriptमंत्रियों-विधायकों ने बाड़ेबंदी से राजनीतिक पर्यटन का उठाया लुत्फ | Ministers-MLAs enjoy political tourism through fencing | Patrika News
जैसलमेर

मंत्रियों-विधायकों ने बाड़ेबंदी से राजनीतिक पर्यटन का उठाया लुत्फ

दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे, चेहरों पर नजर आया सुकून

जैसलमेरAug 12, 2020 / 10:11 am

Deepak Vyas

मंत्रियों-विधायकों ने बाड़ेबंदी से राजनीतिक पर्यटन का उठाया लुत्फ

मंत्रियों-विधायकों ने बाड़ेबंदी से राजनीतिक पर्यटन का उठाया लुत्फ

जैसलमेर. करीब दो सप्ताह पहले घनघोर राजनीतिक संकट की परिस्थितियों में जैसलमेर आए मुख्यमंत्री गुट के मंत्रियों-विधायकों ने संकट के बादल छंट जाने पर राहत की सांस ली है। जयपुर लौटने से पहले मंगलवार को बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों ने सैर सपाटे में दिन बिताया। होटल सूर्यागढ़ में विधायक दल की देर शाम को होने वाली बैठक से पहले बड़ी तादाद में विधायक अलग-अलग समूहों में तनोटराय देवी के दर्शन करने से लेकर ऐतिहासिक विरासतों का अवलोकन करने पहुंचे। यादगार के तौर पर वहां जमकर फोटो खिंचवाए। उनके चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता है।विजय चिह्न प्रदर्शित कियामंगलवार सुबह मंत्री अशोक चांदना, विधायक प्रशांत बैरवा, विजयपाल सिंह, दानिश अबरार, सुंदर दर्शन, चेतन डूडी, महेन्द्र विश्नोई, पानाचंद, रोहित बोहरा, जोगेंद्र आदि सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित तनोटराय देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने वहां एक साथ विजय चिह्न दिखाते हुए फोटोग्राफी भी करवाई और सीमा सुरक्षा बल की ओर से देश की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। युवा कांग्रेस नेता विकास व्यास भी उनके साथ थे। जानकारी के अनुसार सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा तथा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर भी तनोटराय देवी के दर्शन करने गए। ऐसे ही मंत्रियों और विधायकों की एक बस शहर के आसपास के अमरसागर, कुलधरा, खाभा गांवों का भ्रमण करने निकले हैं। उन्होंने इन गांवों की ऐतिहासिक विरासत को देखा और फोटोग्राफी करवाई।इसी तरह से महिला विधायकों रीटा चौधरी, कृष्णा पूनिया, जाहिदा बेगम ने शहर में कई स्थानों का भ्रमण किया। हनुमान चैराहा स्थित गांधी दर्शन पहुंची। यहां पूर्व सभापति अशोक तंवर व पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर ने उनका शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। महिला विधायकों ने खादी उत्पादों को देखा तथा उनकी बिक्री व डिजाइन आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नए खादी उत्पादों की सराहना भी की। इसी तरह मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कुलधरा, खाभा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया और यहां की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली।

Home / Jaisalmer / मंत्रियों-विधायकों ने बाड़ेबंदी से राजनीतिक पर्यटन का उठाया लुत्फ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो