3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामगढ़ के पास गैस लाइन के लीकेज होने से हडक़म्प !

रामगढ़ कस्बे के पास शुक्रवार सुबह गैस लाइन लीक होने से हडक़म्प मच गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जब उन्हें मॉक ड्रिल का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली। रामगढ़ में आसुतार सडक़ मार्ग पर स्थित 166वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल परिसर के सामने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे लंगतला से बिजलीघर जा रही 10 इंची गैस लाइन केएम 79.500 के पास खुदाई कर रही जेसीबी के कारण पर गैस लाईन में रिसाव हो गया।

2 min read
Google source verification
रामगढ़ के पास गैस लाइन के लीकेज होने से हडक़म्प !

रामगढ़ के पास गैस लाइन के लीकेज होने से हडक़म्प !

रामगढ़ कस्बे के पास शुक्रवार सुबह गैस लाइन लीक होने से हडक़म्प मच गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जब उन्हें मॉक ड्रिल का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली। रामगढ़ में आसुतार सडक़ मार्ग पर स्थित 166वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल परिसर के सामने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे लंगतला से बिजलीघर जा रही 10 इंची गैस लाइन केएम 79.500 के पास खुदाई कर रही जेसीबी के कारण पर गैस लाईन में रिसाव हो गया। गैस रिसाव होते ही जेसीबी चालक जेसीबी को वहीं पर छोडकऱ भाग गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब गैस का रिसाव होते देखा तो अज्ञानतावश नजदीक पहुंच गए। उसमें से एक व्यक्ति गैस की वजह से बेहाश हो गया तो अन्य ग्रामीण विक्रमसिंह व जब्बरसिंह ने गैस रिसाव की सूचना वहां बोर्ड पर लिखे नम्बर 15101 पर कंट्रोल रूम में दी। कुछ ही देर में सायरन बजाती दमकल की गाडिय़ां तथा एम्बुलेंस के साथ गैस रिसाव को नियंत्रित करने वाले प्रशिक्षित कार्मिक मौके पर पहुंचे। सबसे पहले बेहोश हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षित कार्मिकों ने गैस लीकेज पर नियंत्रण करने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर पुलिस व चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गैल इंडिया, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड व अन्य सहयोगी एजेंसियों के सहयोग से और दस मिनट में ही लीकेज को ठीक कर दिया। रख- रखाव टीम में सीनियर इंजीनियर चेतन सिंघल, जगतपाल, राजू शेरा, मूलाराम, लीलूसिंह आदि शामिल हुए। गैस लीकेज की खबर रामगढ़ में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें मॉक ड्रिल का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली। फायर सेफ्टी के डीजीएम अजय रंगारी, गैस तापीय विद्युत गृह के मुख्य अभियन्ता गजेन्द्र त्रिवेदी, 166वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के उप समादेष्टा अमृत कुमार, रामगढ़ थानाधिकारी जयकिशन सोनी, गेल इण्डिया रामगढ़ के मुख्य प्रबंधक छुट्टनलालए प्रबंधक तरुण पंवार, वरिष्ठ अभियंता टी अनुजीत व चेतन सिंघल, वरिष्ठ फोरमेन धर्मेंद्र साहू, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गणेश चौहान सहित गैल इण्डिया, ओएनजीसीए ऑयल इण्डिया लिमिटेड के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूली छात्राएं व ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी। मुख्य प्रबंधक छुट्टनलाल ने अभी आगंतुकों का आभार जताया।

Story Loader