- घटना के बाद पीएचसी स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने जताया रोष- देर शाम वार्ता के बाद एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
रामदेवरा. रुणिचा नगरी में बुधवार को एक चिकित्सक के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से मारपीट के बाद क्षेत्र के हर वर्ग में रोष व्याप्त हो गया। देर शाम चली वार्ता के बाद दो पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के बाद मामला शांत हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हुआ यूं कि बुधवार को डॉ. रंजीत डूडी रामदेवरा मंदिर में अपनी ड्यूटी के लिए मंदिर जा रहे थे। मंदिर रोड स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस कार्मिकों की ओर से परिचय पत्र मांगने पर उन्होंने ड्यूटी ऑर्डर बताया लेकिन पुलिस कर्मिकों ने उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष में बिठा दिया। रामदेवरा चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक भवानीसिंह तंवर ने पुलिस वहां जाकर चिकित्सक डूडी के ड्यूटी ऑर्डर को अपने मोबाइल से पुलिस कर्मियों को बताया, लेकिन पुलिस कार्मिकों ने उसे अनदेखा कर डॉ. तंवर के साथ अभद्र व्यवहार किया। एसआई सूरजाराम ने प्रभारी चिकित्सक को थप्पड़ मार दिया। वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। मामले की जानकारी मिलते ही पीएचसी में कार्य कर रहे सभी स्टाफ ने अपना कार्य रोक दिया। इस घटना के बाद जिले के चिकित्सकों में गुस्सा भर दिया। पीएचसी के सभी स्टाफ, व्यापारियों, ग्रामीणों और स्थानीय जन और प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही रामदेवरा पीएचसी में भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद अखिल राजस्थान अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जैसलमेर ने जिले में गुरुवार से चिकित्सा व्यवस्था बंद रखने का आह्वान किया है।
दो बार वार्ता के बार देर शाम को हड़ताल की खत्म
मेले की कानून और शांति व्यवस्था प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह को घटना की जानकारी मिलते ही वे सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने रोष प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों से वार्ता की लेकिन कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। उसके बाद सभी चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम चली वार्ता के बाद पुलिस कार्मिक एसआई सुजानाराम और एएसआई देवीसिंह को निलंबित किया गया। उसके बाद हड़ताल खत्म की। इस मौके पर सीएमएचओ, बीसीएमओ डॉ. लोंग मोहम्मद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह पहुंचे। इस दौरान रामदेवरा सरपंच समंदरसिंह तंवर, थानाधिकारी खम्माराम बिश्नोई, व्यापार संघ अध्यक्ष आशुसिंह तंवर, नारायणसिंह तंवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एक घंटे के लिए बाजार में पसर गया सन्नाटा
रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी तंवर के साथ मारपीट के बाद व्यापार संघ कीअओर से कुछ समय के लिए क्षेत्र की दुकानों के शटर गिराने के साथ बाजार में सन्नाटा पसरा गया। करीब एक घंटे के सांकेतिक बंद के बाद सभी दुकानें खुल गई।
यात्री और मरीज दोनों हुए परेशान
रामदेवरा मेले के शुभारंभ से पूर्व पुलिस अधिकारियों की ओर से चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को ठप करवा दिया। मारपीट की घटना से आहत हुए चिकित्सकों ने चिकित्सा कार्य बंद कर दिया। पीएचसी में उपचार को आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
ये रहे उपस्थित
बुधवार को चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना पर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी बीएल बुनकर,
फोटो कैप्शन
रामदेवरा। मारपीट की घटना के बाद रोष जताते चिकित्सक।
रामदेवरा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह समझाईस करते हुए।
रामदेवरा। बुधवार दोपहर को बंद हुए बाजार की दुकानें।