24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

watch video : बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सांकड़ा में जीएसएस पर किया विरोध प्रदर्शन

क्षेत्र के सांकड़ा गांव में बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर यहां स्थित डिस्कॉम के जीएसएस पर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही 2 घंटे तक धरना देकर रोष जताते हुए नारेबाजी की। अधिकारियों ने समझाइश के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त करवाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 6 Jul 2023, 8:27 PM IST

बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सांकड़ा में जीएसएस पर किया विरोध प्रदर्शन

पोकरण. सांकड़ा में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।

पोकरण. क्षेत्र के सांकड़ा गांव में बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर यहां स्थित डिस्कॉम के जीएसएस पर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही 2 घंटे तक धरना देकर रोष जताते हुए नारेबाजी की। अधिकारियों ने समझाइश के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त करवाया। सांकड़ा के उपसरपंच व भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमानसिंह राठौड़, समाजसेवी भूरसिंह सांकड़ा के नेतृत्व में मूलसिंह, भूपेन्द्रसिंह, यशवीरसिंह, बीरमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान गुरुवार को सुबह गांव के जीएसएस पर एकत्रित हुए। हनुमानसिंह ने बताया कि सांकड़ा गांव एवं फीडर से जुड़े गांवों व ढाणियों में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम के समय 6 बजे से 10 बजे तक कटौती की जा रही है। इसके अलावा दिन व रात के समय विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर चलता रहता है। जिसके कारण ग्रामीणों व किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार डिस्कॉम के अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

2 घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन
समाजसेवी भूरसिंह सांकड़ा ने बताया कि बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों व किसानों ने सांकड़ा जीएसएस पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही धरना देकर रोष जताया। सूचना मिलने पर सहायक अभियंता धर्मेन्द्रकुमार मीणा व कनिष्ठ अभियंता मनीषकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। आंदोलन कर रहे लोगों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए उन्हें खरी-खरी सुनाई।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से विद्युत व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है, लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। उन्होंने बताया कि बोनाड़ा व भैंसड़ा जीएसएस स्वीकृत है, जिनका कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिससे सांकड़ा में विद्युत भार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने, जालोड़ा पोकरणा को राजमथाई, नेड़ान को केरालिया व सनावड़ा को नानणियाई से जोडऩे और खेतासर फीडर को अचलपुरा, नेड़ान पंचायत को अलग फीडर से जोडऩे की मांग की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होता है तो उनकी ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।