3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामदेवरा मेला 2019:श्रद्धालुओं की आवक जारी,लग रही है लम्बी कतारें

गत एक माह से चल रहे मेले में शुक्रवार को अष्टमी को श्रद्धालुओं की आवक जारी रही। गुरुवार देर रात 12 बजे बाद मंदिर के आगे श्रद्धालुओं की कतारें लगने का दौर शुरू हो गया था। अलसुबह तीन बजे मंदिर के द्वार खुलने पर श्रद्धालुओं का हुजूम बाबा के जयकारे के साथ उमड़ पड़ा। ह

less than 1 minute read
Google source verification
Ramdevra Mela 2019:arrival of devotees continues in ramdevra,Ramdevra Mela 2019:arrival of devotees continues in ramdevra

रामदेवरा मेला 2019:श्रद्धालुओं की आवक जारी,लग रही है लम्बी कतारें,रामदेवरा मेला 2019:श्रद्धालुओं की आवक जारी,लग रही है लम्बी कतारें

जैसलमेर/रामदेवरा. गत एक माह से चल रहे मेले में शुक्रवार को अष्टमी को श्रद्धालुओं की आवक जारी रही। गुरुवार देर रात 12 बजे बाद मंदिर के आगे श्रद्धालुओं की कतारें लगने का दौर शुरू हो गया था। अलसुबह तीन बजे मंदिर के द्वार खुलने पर श्रद्धालुओं का हुजूम बाबा के जयकारे के साथ उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। दिनभर गांव में लम्बी कतारें लगी रही। मेले के दौरान शनिवार से भीड़ और अधिक बढ़ेगी। जोधपुर से पदयात्री संघ पोकरण पहुंच चुके है। इन संघों के पदयात्री शनिवार को रामदेवरा पहुंचेंगे। इसके अलावा बीकानेर व गंगानगर से भी बड़ी संख्या में पदयात्री यहां आएंगे। एक साथ हजारों श्रद्धालुओं की आवक से गांव में चहल पहल बढ़ जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगेगी।
परचा बावड़ी पर चहल-पहल
गांव की ऐतिहासिक परचा बावड़ी पर श्रद्धालुओं की चहल पहल लगी हुई है। गांव में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु परचा बावड़ी दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। यहां के पानी को श्रद्धालु बोतलों में भरकर अपने साथ ले जाते है। करीब 650 वर्ष पुरानी यह परचा बावड़ी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र है।

Story Loader