scriptशनि जयंती: जैसलमेर व पोकरण में होंगे कार्यक्रम | Shani Jayanti: Programs will be held in Jaisalmer and Pokhran | Patrika News
जैसलमेर

शनि जयंती: जैसलमेर व पोकरण में होंगे कार्यक्रम

जैसलमेर जिले भर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमाें का आयोजन होगा। स्वर्णनगरी के गड़ीसर मार्ग सि्थत शनि मंदिर में शनि प्रतिमा का शृंगार किया जाएगा, वहीं विविध आयोजन हाेंगे। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

जैसलमेरJun 05, 2024 / 07:23 pm

Deepak Vyas

shani dev
जैसलमेर जिले भर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमाें का आयोजन होगा। स्वर्णनगरी के गड़ीसर मार्ग सि्थत शनि मंदिर में शनि प्रतिमा का शृंगार किया जाएगा, वहीं विविध आयोजन हाेंगे। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसी तरह शहर में सि्थत विभिन्न शनि मंदिरों में विविध कार्यक्रम होंगे।पोकरण. कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शनि जयंती का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। जिसको लेकर मंदिरों में तैयारियां कर दी गई है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। कस्बे के सालमसागर तालाब के पास स्थित शनि मंदिर में गुरुवार को कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पुजारी जितेन्द्र भार्गव ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद शनि प्रतिमा पर तेलाभिषेक के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जो दिनभर जारी रहेंगे। शाम 7 बजे प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात 9 बजे से रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार कस्बे के भवानीप्रोल, मदागण बास में स्थित शनि मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

Hindi News/ Jaisalmer / शनि जयंती: जैसलमेर व पोकरण में होंगे कार्यक्रम

ट्रेंडिंग वीडियो