8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शिक्षक समाज की धुरी, शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव

-राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के जिला स्तरीय सम्मेलन का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Dec 2021, 4:31 PM IST

'शिक्षक समाज की धुरी, शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव

'शिक्षक समाज की धुरी, शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव

जैसलमेर. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला शाखा जैसलमेर के जिला स्तरीय सम्मेलन का समापन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डाइट जैसलमेर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर बलवीर तिवारी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य पूनमाराम बामणिया, प्रभुराम राठौर सहायक निदेशक समसा, प्रीतमराम बामणिया एसीबीइइओ, एपीसी भैराराम लीलर, डाइट व्याख्याता अशोक इनखिया थे, जबकि अध्यक्षता जिला सभा अध्यक्ष व्याख्याता बूटाराम गेंवा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलवीर तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होता है तथा शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डाइट वरिष्ठ व्याख्याता उगम दान बारहट ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन किया जा सकेगा। एसीबीइइओ पीआर बामणिया ने शिक्षकों से नवीन तकनीकी का उपयोग करते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक प्रभुराम राठौड़ ने शिक्षकों को शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षकों की समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य पूनमाराम बामणिया ने कहा कि संगठन में ही मजबूती होती है अत: प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि संगठन को मजबूत बनाएं। संगठन के माध्यम से किसी भी समस्या को हल किया जा सकता है। सम्मेलन को एपीसी भैराराम लीलर, डाइट व्याख्याता अशोक इनखिया, व्याख्याता तैयब खान, जैसलमेर ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल इनखिया, सम ब्लॉक अध्यक्ष तामलराम परिहार ने संबोधित किया। सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श पर मंथन किया गया तथा मांग पत्र तैयार करके प्रदेश कार्यकारिणी व जिला स्तर कार्यकारिणी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तथा राज्य सरकार को भेजा जाएगा। सम्मेलन में कई शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्रदे पाल ने किया।