3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाडी पर पानी पीने आया था ऊंट, दलदल में धंसा

रामदेवरा गांव में बुधवार को क्षेत्र के मावा गांव स्थित नाडी के दलदल में पानी पीने पीने आया राज्य पशु ऊंट दलदल फंस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दलदल में फंसे ऊंट को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

रामदेवरा गांव में बुधवार को क्षेत्र के मावा गांव स्थित नाडी के दलदल में पानी पीने पीने आया राज्य पशु ऊंट दलदल फंस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दलदल में फंसे ऊंट को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मावा गांव की नेतरी नाडी में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते पानी सूख चुका है। केवल पैंदे में थोड़ा पानी जमा है, जिसे देख कर प्यासे पशु इस ओर खींचे चले आते है। बुधवार को भी राज्य पशु ऊंट प्यास के मारे पानी पीने के लिए नेतरी नाडी में उतरा। ऊंट पानी तो नही पी सका, लेकिन नाडी के दलदल में धंस गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने नाडी के दलदल में धंसे ऊंट को देखा तो उसे काफी मशक्कत कर दलदल से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई । इस दौरान कानसिंह, भोमसिंह, नरपतसिंह, ओमसिंह, मगराजसिंह, सवाईसिंह, तिलोकसिंह, रावलराम, मनोहरसिंह, दीपाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में मानसून की अब तक बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के तालाब और नदियों के अंदर बरसात का पूर्व में जमा पानी लगभग सूख चुका है। दलदल में फंस कर कई बार काल कवलित हो जाते है।

Story Loader