scriptउबलने लगी धोरों की धरती, जैसाण @ 40.2 | Patrika News
जैसलमेर

उबलने लगी धोरों की धरती, जैसाण @ 40.2

सरहदी जैसलमेर जिले में सडक़ें तंदूर की माफिक तपने लगी है। गर्मी के बढ़े असर ने स्थानीय बाशिंदों, पर्यटकों को ही नहीं पशुधन को भी आहत कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन हो रहे हैं, लेकिन कष्टदायी गर्मी लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

जैसलमेरMay 04, 2024 / 08:26 pm

Deepak Vyas

weather
सरहदी जैसलमेर जिले में सडक़ें तंदूर की माफिक तपने लगी है। गर्मी के बढ़े असर ने स्थानीय बाशिंदों, पर्यटकों को ही नहीं पशुधन को भी आहत कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन हो रहे हैं, लेकिन कष्टदायी गर्मी लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। चिलचिलाती धूप से आहत लोगों की परेशानी उमस व लू के थपेड़ों ने बढ़ा दी है। दोपहर में शहर के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। पूरे दिन लोग हवाओं के लिए तरस गए। मुख्य मार्गों पर लगी ज्यूस की दुकानों व शीतल पेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। भीषण गर्मी के कारण आमजन के साथ पशुधन भी बेहाल नजर आए। भीषण गर्मी से बचने के लिए दोपहर में लोगों ने घरों में पंखों व कूलर के पास बैठना ही उचित समझा। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी को सितम बरकरार रहा।

Hindi News/ Jaisalmer / उबलने लगी धोरों की धरती, जैसाण @ 40.2

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो