4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- शहीद मेघवाल के शहादत दिवस पर हुए यह खास कार्यक्रम

अमर शहीद रमणलाल मेघवाल के 15वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 27 Apr 2018, 10:30 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

शहीद रमणलाल को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़(जैसलमेर). अमर शहीद रमणलाल मेघवाल के 15वें शहादत दिवस पर गुरुवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन तनोट सडक़ मार्ग पर टीवी टॉवर के निकट स्थित शहीद रमणलाल पार्क में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी थे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने की। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी, सीमा सुरक्षा बल की 161 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा सुरेन्द्र कुुमार, उप समादेष्टा आरके मीणा, 139वीं वाहिनी के उप समादेष्टा आरजी शर्मा, आरपीएस पारसमल सोनी, गैस तापीय विद्युतगृह के मुख्य अभियन्ता बी. कुमार, जिला परिषद सदस्य कुन्दनलाल कुमावत, रामगढ़ सरपंच गोविन्द भार्गव, पंचायत समिति सदस्य मालमसिंह व नेतसी सरपंच पप्पू देवी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद रमणलाल की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि चौधरी ने शहीद की माता को शॉल ओढ़ाकर व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने शहीद की पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। गुमानाराम ने शहीद रमणलाल मेघवाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म कस्बे के एक गरीब परिवार के घर में 7 जनवरी 1981 को हुआ था। इनके पिता का नाम सगताराम तथा माता का नाम रूपां देवी है। 7 अप्रेल 2001 को 12 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए तथा 26 अप्रेल 2004 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद स्मृति संस्थान के अध्यक्ष किशनाराम गाड़ी ने सभी आगंतुकों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव नरेन्द्र कुमार मेहरड़ा ने किया।