scriptसूरज की किरणों का प्रहार,पारा पहुंचा 43 पार | Today's Weather in Jaisalmer- 23 April 2019 | Patrika News
जैसलमेर

सूरज की किरणों का प्रहार,पारा पहुंचा 43 पार

शहरी व ग्रामीणांचलों में गर्मी के तेवर तीखे ही बने हुए हैं। गत एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी का असर गुरुवार को भी दिखाई दिया।

जैसलमेरApr 23, 2019 / 08:56 pm

Deepak Vyas

jaisalmer

सूरज की किरणों का प्रहार,पारा पहुंचा 43 पार

जैसलमेर. शहरी व ग्रामीणांचलों में गर्मी के तेवर तीखे ही बने हुए हैं। गत एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी का असर गुरुवार को भी दिखाई दिया। भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने जिले के बाशिंदों को राहत नहीं लेने दी। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के निवासियों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो रहा है। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी का सितम शुरू हो जाता है। आसमान से अंगारे बरसाने वाली गर्मी से आमजन के साथ-साथ पशुधन भी त्रस्त नजर आ रहा है। दोपहर के समय गर्मी की प्रचण्डता का अनुमान सडक़ों व गली-मोहल्लों में पसरे सन्नाटे को देखकर लगाया जा सकता है। गुरुवार शाम को उमस ने लोगों को राहत नहीं लेने दी। दोपहर में गर्मी का असर इतना अधिक था कि घरों में कूलर व पंखे भी नाकारा साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग वृक्षों की छाया में विश्राम करते नजर आए। गर्मी बढऩे के साथ ही चिकित्सालय में मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी है। स्वर्णनगरी में तपिश के कारण यहां के बाशिंदों के साथ-साथ सैलानी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह 10 बजे गर्मी का असर इतना अधिक था कि लोगों को बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करने पड़े। मंगलवार को अधिकतम तापमान ४३.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान २६.८ डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि मुख्य मार्गों व शहर के बाजारों में सूनापन देखने को मिला, वहीं ग्रामीणांचलों से आने वाले ग्रामीण भी अपने आवश्यक कार्य शीघ्र निपटाकर अपने घरों की तरफ चले गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी के कारण लोगों को रात तक राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप व गर्मी के कारण आमजन के साथ-साथ पशुधन भी व्याकुल हो रहा है।
…और यहां दिन भर चली धूल भरी हवाएं
मोहनगढ़. क्षेत्र में मंगलवार सुबह से गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप का असर काफी देखने को मिला। वहीं 11 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ रेत उड़ती नजर आई। तेज हवाओं के साथ रेत के उडऩे से ग्रामीण जन-जीवन प्रभावित नजर आया। दोपहर बाद तो लू के चलने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। तेज हवाओं के साथ रेत के उडऩे से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरों में रेत की चादर जमी नजर आई। घरों में गृहिणियां घरों की साफ-सफाई कर परेशान नजर आई। दिन भर चली गर्म हवाओं के चलते इंसानों के साथ साथ पशु-पक्षी भी परेशान नजर आए। पशु भी छाया के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

Home / Jaisalmer / सूरज की किरणों का प्रहार,पारा पहुंचा 43 पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो