25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामसा पीर के दर्शन को जा रहे बाइक सवार जातरुओं को ट्रक ने कुचला, टायर संग बिखरते चले गए शरीर के टुकड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:36 AM IST

truck crushed

truck crushed

रामदेवरा/ जैसलमेर। जैसलमेर में स्थित रामदेवरा धाम से महज एक किलोमीटर दूरी पर आज सवेरे बाइक सवार जातरुओं को एक ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही एक जातरु की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच रामदेवरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि जातरु कुछ देर बाद ही रामदेवरा धाम पहुंचने वाले थे। रामदेवरा—पोकरण नेशनल हाइवे पर रामदेवरा धाम से सिर्फ एक किलोमीटर दूरी पर ही ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। जो दो लोग घायल हैं, वे भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि ट्रक बाइक को कुलचने के बाद भी नहीं रुका। ट्रक से कुचलकर मृतक के शरीर के हिस्से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गए।


चार बच्चे भी डूबे
जैसलमेर रोड पर गेलावास गांव की नाडी में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान जातरुओं के चार बच्चे डूब गए। महिलाओं के बाहर निकलने पर बच्चे नहीं मिले तो पुरुषों ने तलाश कर नाडी के बीचों-बीच गड्डे से बाहर निकाला और चारों को मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई। झंवर थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए।

थानाधिकारी शेषकरण के अनुसार मध्यप्रदेश में नीमच व मंदसौर के साठ-सत्तर जातरुओं का जत्था मसूरिया में बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन करने के बाद दोपहर में रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। दो चार पहिया वाहन और अनेक मोटरसाइकिलों पर महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। सभी दोपहर करीब दो बजे जैसलमेर रोड पर मेघलासिया के पास गेलावास गांव पहुंचे, जहां नाडी में पानी देख सभी नहाने उतर गए।

पहले महिलाएं व बच्चे नहाने लगे। महिलाएं नहाकर बाहर निकली तो चार बच्चे नजर नहीं आए। पानी में होने की आशंका पर पुरुषों ने तलाश शुरू की। कुछ ही देर की मशक्कत में चारों बच्चे नाडी के बीच गड्डे में डूबे मिल गए।

बेहोशी की हालत में उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में सभी लोग चारों बच्चों को लेकर मथुरादास अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंच, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे का पता लगने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर चारों का पोस्टमार्टम कराया। फिर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक बच्चों की पहचान नीमच में एकता कॉलोनी निवासी दिव्या (8) पुत्री धर्म सिंह सिकलीघर, समर (7) पुत्र शर्मसिंह सिकलीघर, उसकी बहन मीनाक्षी (8) और मंदसौर में सीतामंड निवासी युवराज (6) पुत्र बबलू सिकलीघर के रूप में हुई।