25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां तालाब में नहाने उतरे चार बच्चे डूबे, मध्यप्रदेश से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 31 Aug 2018, 4:19 PM IST

4 ramdevra jatru kids drown in pond while bathing near Jodhpur

4 ramdevra jatru kids drown in pond while bathing near Jodhpur

जोधपुर। जैसलमेर रोड पर मेघलासिया गांव के तालाब में शुक्रवार दोपहर नहाने के लिए उतरे चार बच्चे डूब गए। चारों बच्चे परिजन के साथ मंदसौर से रामदेवरा जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से जातरुआें का जत्था रामदेवरा जा रहा था। मेघलासिया गांव के पास पहुंचने पर सभी ने ठहराव किया। इस दौरान कुछ लोग नहाने के लिए तालाब में उतर गए, जिनमें शामिल चार बच्चे डूब गए। परिजन ने उन्हें बाहर निकाला और मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस भी अस्पताल पहुंची है और मामले की जानकारी ली है। मृतकों की पहचान दिव्या (8), समर (7), मिकाशी व युवराज के रूप में हुई है।


ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या
उधर, ब्लैकमेलिंग से परेशान चल रहे युवक ने गुरुवार को उस समय फंदे पर लटककर कर आत्महत्या कर ली, जब ब्लैकमेल कर रहा व्यक्ति उसकी बहन की स्कूटी उठाकर ले गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सुपुर्द किया और मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की।


थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्रोई ने बताया कि नागौर जिले के डेगाना थाना क्षेत्र के चांदारुण निवासी गीता देवी पत्नी मनमोहन टाक हाल मुकाम बोरुंदा व उसके देवर बाबूलाल टाक ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसका पुत्र राजेश टाक को नागौर जिले के मुण्डवा निवासी सुरेश चौधरी पुत्र देबूराम जाट ने करीब डेढ़ माह पहले प्रकाश मेघवाल के साथ हुए झगड़े में राजीनामा कर एक लाख रुपए दिए थे। इसको लेकर सुरेश चौधरी पिछले काफी दिनों से राजेश टाक को ब्लैकमेल करते हुए राजेश व उसके घर परिवार वालों को उक्त राशि वापस लेने के लिए तंग व परेशान कर रहा था।


आरोपी सुरेश चौधरी द्वारा बुधवार करीब शाम चार बजे मृतक राजेश की बहन की स्कूटी उठाकर ले गया। मानसिक रुप से तंग व परेशान राजेश टाक ने जोशी फार्म क्षेत्र के हरियाढ़ाणा की सरहद में एक दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


गुरुवार सवेरे घटना की सूचना पर थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्रोई व ड्यूटी ऑफीसर मुकेश कुमार मीणा मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मृतक की बहन व मां की मौजूदगी में फंदे पर झूल रहे मृतक राजेश के शव को नीचे उतारकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

घटना के बाद मृतक की बहन की स्कूटी गुरुवार सुबह करीब दस बजे सुरेश चौधरी ने अज्ञात व्यक्ति के साथ वापस मृतक के घर पर खड़ी करके भाग गया। थानाधिकारी ओपी विश्रोई ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज करते हुए विस्तृत जांच सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने शुरू की।