25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में फिर सामने आया ब्लाइंड मर्डर का मामला, यहां मिले शव से फैली सनसनी
Play video

जोधपुर में फिर सामने आया ब्लाइंड मर्डर का मामला, यहां मिले शव से फैली सनसनी

हत्यारों के संबंध में जांच की जा रही है। मृतक गुरुवार रात घर से निकला था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 31 Aug 2018, 12:04 PM IST

जोधपुर. करवड़ थानान्तर्गत मंडलनाथ चौराहे से कुछ आगे सूनसान जगह पर शुक्रवार सुबह हैयर सैलून संचालक का संदिग्ध हालात में शव मिला। पास में ही बीयर की बोतलें भी पड़ी मिली। पुलिस व परिजन को अंदेशा है कि गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद उपजे झगड़े में उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस के अनुसार टूंट की बाड़ी निवासी राकेश 35, पुत्र कालूराम सैन मंडलनाथ चौराहे पर हैयर सैलून की दुकान चलाता था। उसका शव शुक्रवार सुबह दुकान से एक किमी दूर सूनसान जगह मिला। सुबह-सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने शव देखा तो लोगों को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनंत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। परिजन के मौके पर पहुंचने व प्रारम्भिक जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। हत्यारों के संबंध में जांच की जा रही है। मृतक गुरुवार रात घर से निकला था। video credit : gautam udelia