2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: टांके में कूदी विवाहिता, पीहर पक्ष ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

फलसूण्ड (पोकरण). क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने घर के पास निर्मित टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला को टांके से बाहर निकाला और फलसूण्ड के राजकीय अस्पताल लेकर आए।

Google source verification

फलसूण्ड (पोकरण). क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने घर के पास निर्मित टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला को टांके से बाहर निकाला और फलसूण्ड के राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पीहर पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत भुर्जगढ़ के श्यामपुरा निवासी गुड्डी (25) पत्नी सवाईराम दर्जी सोमवार रात घर के पास निर्मित टांके में कूद गई। इस दौरान परिजनों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और फलसूण्ड के राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फलसूण्ड थानाधिकारी भंवरलाल विश्रोई पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के लोग मंगलवार को सुबह फलसूण्ड पहुंचे। उनकी उपस्थिति में मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।