जैसलमेर

Video: देगराय ओरण क्षेत्र में मिला मिट्टी में दबा मिला मटका

-वन्य प्रेमियों को मिला- सैकड़ों वर्ष पुराना होने का लगाया जा रहा अनुमान

less than 1 minute read
Jan 14, 2022
Video: देगराय ओरण क्षेत्र में मिला मिट्टी में दबा मिला मटका


लाठी. क्षेत्र के देगराय ओरण में वन्यजीव प्रेमियों को बर्डवाचिंग के दौरान एक मिट्टी में दबा मटका मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सैकड़ों वर्ष पुराना हो सकता है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के देगराय ओरण में गुरुवार शाम को वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई, सुमेरसिंह सांवता, पार्थ जगाणी सहित कुछ वन्यजीव प्रेमी वन्यजीवोंंंं को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान देगराय ओरण में सुमेरसिंह भाटी को मिट्टी के ऊपर से मटके के मुंह के आकार जैसी एक वस्तु नजर आई। जिस पर उन्होंने नजदीक जाकर हाथों से मिट्टी को हटाकर देखा तो एक छोटे आकार का मटका निकला। मटके को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। धीरे-धीरे सूचना फैली और प्राचीन मटके को देखने के लिए लोग उमडऩे लगे। वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या से मटका सैकड़ों वर्ष पुराना लग रहा है। वन्यजीव प्रेमियो ने इसको लेकर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जैसलमेर के इतिहास में रुचि रखने वाले पार्थ जगाणी ने बताया कि मटका जो कलश रूप में हैं। लगभग साबूत है, जिसके अंदर मिट्टी व राख भरी हुई थी। संभवत: यह इसी स्थान पर सदियों पहले जमीन में गड़ गया था, जो बरसातों में मिट्टी के कटाव से बाहर निकल आया और बर्ड वॉचिंग के दौरान नजर आया।

ओरण गोचर नीति का जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन
जैसलमेर. ओरण, गोचर, तालाब, आगोर व पायतन में 30 वर्षों से बसी अवैध कॉलोनियों एवं बस्तियों का नियमन कर पट्टे जारी करने के राज्य मंत्रीमंडल के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए।

Published on:
14 Jan 2022 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर