1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

मोहनगढ़. गोपीराम आत्महत्या प्रकरण के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक के नाम मोहनगढ पुलिस थाने में सहायक उपनिरीक्षक खेमाराम को ज्ञापन सौंपा।

Google source verification

मोहनगढ़. गोपीराम आत्महत्या प्रकरण के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक के नाम मोहनगढ पुलिस थाने में सहायक उपनिरीक्षक खेमाराम को ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि गोपीराम ने आत्महत्या से पहले तीन सुसाइड नोट लिखे थे। ज्ञापन में तीसरे सुसाइड नोट को बरामद कर संपूर्ण जांच कर मुकदमा दर्ज करने, जबरन दबाव बनाकर मृतक गोपीराम को राजीनामा करने को मजबूर करने वाले सभी व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने, सभी को गिरफ्तार करने की मांग की गई।