1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सुखदेव सिंह की हत्या के खिलाफ युवा सडक़ों पर उतरे, आज जैसलमेर बंद का आह्वान

- टायर जला कर किया विरोध प्रदर्शन  

2 min read
Google source verification
Video: सुखदेव सिंह की हत्या के खिलाफ युवा सडक़ों पर उतरे, आज जैसलमेर बंद का आह्वान

Video: सुखदेव सिंह की हत्या के खिलाफ युवा सडक़ों पर उतरे, आज जैसलमेर बंद का आह्वान

श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित उनके आवास में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के विरोध में मंगलवार शाम जैसलमेर में बड़ी संख्या में युवा सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने इस हत्याकांड के खिलाफ कड़े आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए और रास्ता जाम किया। युवाओं ने घटना के विरोध में बुधवार को जैसलमेर बंद का भी आह्वान किया। गौरतलब है कि मंगलवार को दिन दहाड़े 3 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड की सूचना जैसे ही जैसलमेरवासियों को मिली, उनमें रोष देखा गया। विशेषकर राजपूत समाज के युवाओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। शाम के समय युवा एसबीआइ चौराहा पर जमा हुए और वहां टायर जला कर नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम किया। युवाओं ने पुलिस प्रशासन और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में युवा हनुमान चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। वहां भी टायर जला कर विरोध का प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने इस घटना को सर्व समाज के लिए दुखदायी बताया और कहा कि पिछले दो साल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तरफ से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग सरकार से की जा रही थी।

आज दिया जाएगा ज्ञापन

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह बडोड़ा गांव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गोगामेड़ी की हत्या किए जाने से छत्तीस कौमों में गहरी नाराजगी है। इसके विरोध में बुधवार को जैसलमेर बंद का आह्वान किया गया है। सुरेंद्रसिंह ने बताया कि व्यापारी समाज से बंद में सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिन में गांधी दर्शन के आगे लोग एकत्रित होंगे और बाद में इस घटना के विरोध में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा।

Story Loader