scriptमहिला में Coronavirus घोषित होते ही परिजन गायब, गली सील, पुलिस सक्रिय | Coronavirus Positive case in Jalandhar Punjab latest news | Patrika News
जालंधर

महिला में Coronavirus घोषित होते ही परिजन गायब, गली सील, पुलिस सक्रिय

जालंधर की बुजुर्ग महिला ने सैकड़ों लोगों को लंगर छकाया था
तबियत खराब होने पर लुधियाना के अस्पातल में भर्ती हुई
गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित निकलने पर मची खलबली

जालंधरMar 26, 2020 / 06:56 pm

Bhanu Pratap

Coronavirus

Coronavirus

जालंधर। पंजाब Punjab के गुरुद्वारों और आश्रमों में चल रहे लंगर अब करोना वायरस को बढ़ावा देने का स्रोत बनते जा रहे हैं। इस बात को इससे बल मिलता है कि जालंधर Jalandhar के निजात्म नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला को कोरोनावायरस coronavirus निकला है। ये बुजुर्ग महिला निजात्म नगर में स्थित नंगली वालों के आश्रम में 10, 11 और 12 मार्च को कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। उस दौरान बुजुर्ग महिला ने वहां लंगर Langar की सेवा भी की थी। बता दें कि कोरोनावायरस का प्रकोप रोकने के लिए मुख्यमंत्री Punjab Chief minister कैप्टन अमरिन्दर सिंह Captain amarinder singh ने पूरे पंजाब में कर्फ्यू Curfews in Punjab लगा रखा है। पंजाब पुलिस सक्रिय है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Lockdown in India कोरोनायावरस से लड़ाई में पंजाब ने दिया बड़ा योगदान

three people coronavirus positive in gwalior chambal division
लोगों में दहशत

इस तथ्य का खुलासा होने के बाद निजात्म नगर के लोगों में दहशत सी फैल गई है, क्योंकि उस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उस महिला के हाथ से लंगर खाया था। बताया जा रहा है कि लंगर के दौरान उक्त बुजुर्ग महिला शारीरिक तौर पर स्वस्थ थी। कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद उसकी तबियत खराब हुई। उसे लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने कुछ दिन रखने के बाद घर वापस भेज दिया।
यह भी पढ़ें

पंजाब में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

Corona
पुलिस घर वालों के ढूंढ रहे

गुरुवार को सुबह जब कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसका पूरा परिवार इलाके से गायब हो गया। अब पुलिस परिवारीनों को ढूंढ रही है। ये भी कहा जा रहा है कि महिला काफी मिलनसार है और उनका कई लोगों के घर आना-जाना भी है। फिलहाल प्रशासन ने उक्त गली को सील कर दिया है। महिला के परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Home / Jalandhar / महिला में Coronavirus घोषित होते ही परिजन गायब, गली सील, पुलिस सक्रिय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो