2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की पुत्री भी कोरोना से संक्रमित

-सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, परिजन एकांतवास में -जांच के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल के भी नमूने लिए गए

less than 1 minute read
Google source verification
Nirmal singh khalsa

Nirmal singh khalsa

जालंधर। श्री हरमंदिर साहिब Harmandir sahib के पूर्व हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह रागी Padma Shri Nirmal singh की कोरोनावायरस coronavirus से मौत हो गई है। इसके साथ ही उनकी पुत्री को भी कोरोनावायरस का संक्रमण Coronavirus infection है। इस बात की पुष्टि इससे होती है कि उसे उस वार्ड में भेजा गया है, जहां कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग Health Department आधिकारिक रूप से इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रहा है। कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग सूचनाएं छिपाने में लगा हुआ है।

पांच परिजन एकांतवास में

श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा की मौत गुरुवार को श्री गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उनके पांच परिजनों को सिविल अस्पताल में एकांतवास में डाल दिया था। उनके संपर्क में आने वाले दो अन्य के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही घर में ही क्वारंटाइन संत बलबीर सिंह सीचेवाल के भी नमूने लिए गए है। वे भी भाई निर्मल सिंह खालसा से कुछ दिन पूर्व मिले थे। सिविल अस्पताल में 22 रोगियों का उपचार चल रहा है। इनमें कोरोनावायरस के चार और बाकी संदिग्ध रोगी हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जालंधर

पंजाब

ट्रेंडिंग