30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंच-उरई रोड के निर्माण न होने पर बस संचालकों ने लगाया जाम, लोग परेशान

कोंच-उरई मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण आम जनमानस को समस्या का सामना करना पड रहा है। इसी को लेकर जनाधिकार मोर्चा के नेतृत्व में सैकडों आम जनमानस के साथ मिलकर बस संचालकों ने उरई के कोंच बस स्टैंड पर बसों को आडा तिरछा शहर के लिये आने वाले मार्ग को बाधित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 25 Jul 2016, 5:39 PM IST

jam

jam

जालौन।
कोंच-उरई मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण आम जनमानस को समस्या का सामना करना पड रहा है। इसी को लेकर जनाधिकार मोर्चा के नेतृत्व में सैकडों आम जनमानस के साथ मिलकर बस संचालकों ने उरई के कोंच बस स्टैंड पर बसों को आडा तिरछा शहर के लिये आने वाले मार्ग को बाधित कर दिया। जाम लगाकर सभी ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस जाम से लोगों को समस्याओं का सामना करना पडा। जाम की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होने कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम लगाये लोगों को समझाया और रोड की मरम्मत का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


जनाधिकार मोर्चा के नेतृत्व में बस ऑपरेटर सुबह से ही कोंच बस स्टैंड पर इकट्ठा हुये और उन्होने कोंच-जालौन झांसी की तरफ जाने वाले रोड पर अपनी बसों को आड़ा तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। जिससे शहर में कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके। जाम लगाने से पूरा आवागमन बाधित हो गया और शहर के अन्दर आने के लिये लोगों को परेशानी का सामना करना पड गया। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन चिलचिलाती धूप में भी जाम लगाये लोग वहां से हटे नहीं। जिसकी जानकारी जब उपजिलाधिकारी संजय सिंह और सीओ सिटी डॉक्टर जंग बहादुर को हुई तो वह 2 थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन जाम लगाये लोगों को समझाने का प्रयास किया। बडी देर तक समझाने के बाद जाम लगाये बस संचालकों ने जाम हटाया।


जाम लगाये बस संचालकों ने बताया कि कोंच-उरई मार्ग पूरी तरह उखड गया जिस कारण उन्हे बसों के संचालन में परेशानी का सामना करना पडता है। कई बार जिलाधिकारी से लेकर उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गयी लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। बस यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर ने बताया कि 28 किलोमीटर का कोंच मार्ग मायावती सरकार से खराब पडा है और सपा सरकार को भी 5 साल होने को है लेकिन इसका अभी तक निर्माण नहीं किया गया। आये दिन रोड पर कोई न कोई हादसे का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज जाम इसी कारण लगाया गया था यदि प्रशासन ने उनके आश्वसन को जल्द पूरा नहीं किया तो इसके लिये बडा आन्दोलन होगा।


इस मामले में उरई के एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि कोंच मार्ग के मरम्मत के लिये यह जाम लगाया गया था जिनको मरम्मत का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि जाम के कारण छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों को परेशानी झेलनी पड़े इस पर जाम लगाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।