
मेष
सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। दूसरों के झंझटों से बचें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।
वृषभ
अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे।
मिथुन
अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। बुरी संगत के कारण हानि होगी।
कर्क
कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
सिंह
अपने वाकचातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
कन्या
अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
तुला
व्यवसाय में नए प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक
किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
धनु
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।
मकर
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।
कुम्भ
संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
मीन
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
Published on:
04 Apr 2017 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
