कलेक्टोरेट चौक से हटाया अतिक्रमण

कलेक्टोरेट चौक के पास लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को नगरपालिका ने सोमवार को हटवा दिया। यहां पान ठेला, होटल सहित अन्य दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही थी,

2 min read
Aug 23, 2016
Collectorate plaza removed encroachments
जांजगीर-चांपा.
कलेक्टोरेट चौक के पास लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को नगरपालिका ने सोमवार को हटवा दिया। यहां पान ठेला, होटल सहित अन्य दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए कलेक्टर सख्त थे। कलेक्टर ने नगरपालिका को आदेशित दिया था, जिसके चलते पालिका ने सक्रियता दिखाई और सोमवार की शाम को सभी दुकानों को हटवाया गया। कलेक्टोरेट चौक में लोगों की आमदरफ्त लगातार बढ़ रही है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चौक चौराहे में पान, गुटखा व चाय नाश्ता की मांग भी लगातार बढ़ रही है।


मांग को देखते हुए व्यवासायियों की नजर भी पड़ती गई। मांग के अनुरूप लोग पहले स्थाई तौर पर छोटे ठेले का निर्माण कर दुकान खोलते गए। इसके बाद उनकी दुकानों का आकार बढ़ता गया। यहां एक दुकान थी, इसके बाद दुकानों की संख्या बढ़ती गई। दुकानें की संख्या बढ़ी तो लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। भीड़ के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा होने लगा।


इस रूट से गुजरने में कलेक्टर, एसपी सहित जिले भर के अधिकारियों को परेशानी होने लगी, जिसे देखते हुए कलेक्टर ने नगरपालिका के सीएमओ को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। कलेक्टर से आदेश पाते ही नगरपालिका का पूरा अमला सोमवार की शाम कलेक्टोरेट चौक पहुंच गया। किसी को नोटिस दिए बिना ही अतिक्रमण हटा दिया गया। नगरपालिका के कर्मचारियों का रुख देखते कई लोगों ने अपने अस्थाई दुकान को खुद ब खुद हटाना शुरू कर दिया तो वहीं कई लोग दुकान व पान ठेले में ताला लगाकर चलते बने। ऐसे दुकानों को नगरपालिका ने सड़क से दूर हटवा दिया है।


शहर में भी अभियान

कलेक्टोरेट चौक से अतिक्रमण हटाने के बाद अब शहर में भी पालिका द्वारा अभियान चलाया जाएगा। नगरपालिका सीएमओ ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर सख्त हैं। बहुत जल्द शहर के चौक चौराहों के अलावा मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
Published on:
23 Aug 2016 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर