16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंचे और गहनों से भरा बॉक्स लेकर कार से भागे

बायपास रोड जांजगीर स्थित मदन ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर दो युवक आए और गले के हार से भरे एक बॉक्स को लेकर चलते बने। चोर कार में थे।

2 min read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Jun 12, 2016

customers arrived and ran away from the car

Jewelry box full of jewelry shop as customers arrived and ran away from the car

जांजगीर-चांपा.
बायपास रोड जांजगीर स्थित मदन ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर दो युवक आए और गले के हार से भरे एक बॉक्स को लेकर चलते बने। चोर कार में थे। उन्होंने पलक झपकते वारदात को अंजाम दिया और कार से फरार हो गए। संचालक ने एक घंटे बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी हुई गहने की कीमत तकरीबन एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


जांजगीर टीआई अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जांजगीर के बायपास रोड में मदन ज्वेलर्स संचालित है। शनिवार की शाम 6.15 बजे आईटेन कार में दो ग्राहक ज्वेलरी दुकान में आए और सोने का हार दिखाने के लिए बोले। संचालक लखन सोनी उन्हें हार का सेट दिखाने लगा। ग्राहक आपस में बात करते रहे। दुकान का संचालक हार का सेट दिखाने में व्यस्त था। कार दुकान के कुछ दूर में चालू हालत में खड़ी थी। चालक तैयार था और दोनों ग्राहक प्लास्टिक के डिब्बे में रखे हार सेट को पीछे के पाकेट में रखकर दुकान के बाहर निकले और चलते बने। इसके बाद दोनों ग्राहक पलक झपकते कार से फरार हो गए। दुकान का संचालक ग्राहकों को देखते ही रह गया। उसने आनन-फानन में आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संचालक लखन सोनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसी कैमरे खंगाली गई, जिसमें दोनों ग्राहकों की तस्वीर स्पष्ट दिखाई दे रही है। एक ग्राहक सिर में टोपी पहना हुआ था तो दूसरे की दाढ़ी है। आईटेन कार का नंबर भी पहचान कर ली गई है। कार का नंबर जिले की सिरीज का नहीं है, लेकिन नंबर 2743 नंबर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसी जिले को सूचना दे दी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। चोरी हुए जेवर तकरीबन तीन तोले का बताया जा रहा, जिसकी कीमत तकरीबन एक लाख रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें

image