हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को वाराणसी आएंगे और वहां से वो जौनपुर के रास्ते आजमगढ़ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के घर जाएंगे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भागीदारी मोर्चे के लिये छोटे दलों को जुटाने की कोशिश में जुटे पूर्व मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी उनके साथ होंगे। वो यहां कोई जनसभा या फिर कार्यकर्ता सम्मेलन में भले न आ रहे हों, बावजूद इसके उनके आने से पूर्वांचल की सियासत में हलचल मचना तय माना जा रहा है।