बता दें कि अखिलेश सरकार में वर्ष 2016-17 में आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोदादादपुर हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद औवैसी ने आजमगढ़ आने की कोशिश की थी लेकिन उस सयम कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आजमगढ़ आने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद भी आवैसी ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कई बार अनुमति लेनी चाही, लेकिन अनुमति नहीं मिली। एक बार तो उन्हें आजमगढ़-अंबेडकरनगर बार्डर से वापस लौटना पड़ा था। उस समय औवैसी ने कहा था कि आजमगढ़ किसी के बाप की जागीर नहीं है वे यहां आकर रहेंगे।