scriptकांग्रेस में जा सकते हैं धनंजय सिंह, मल्हनी उपचुनाव में बदल जाएगा समीकरण | Dhananjay Singh May Be Join Congress For Fight Malhani By Poll 2020 | Patrika News
जौनपुर

कांग्रेस में जा सकते हैं धनंजय सिंह, मल्हनी उपचुनाव में बदल जाएगा समीकरण

जौनपुर में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले धनंजय को मिल सकता है पंजे का साथ।
सोमवार तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद, हालांकि धनंजय के नाम से पहले ही खरीदा जा चुका है नाकांकन पत्र

जौनपुरOct 11, 2020 / 10:52 am

रफतउद्दीन फरीद

Dhananjay Singh

धनंजय सिंह

जौनपुर. पूर्व सांसद एवं बाहुबली धनंजय सिंह का मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि धनंजय सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह मल्हनी से निषाद पार्टी के प्रत्याशी थे और दूसरे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें- मल्हनी उपचुनावः मान रहा भगवा खेमा बड़ी कठिन है डगर पनघट की

पूर्व सांसद धनंजय सिंह मल्हनी उपचुनाव के लिए पहले से कमर कसे हुए हैं। शुरू से ही किसी बड़ी पार्टी का बैनर तलाश रहे धनंजय सिंह के अब कांग्रेस के खेमे में जा पहुंचने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहे है कि पार्टी आलाकमान उन्हें पंजे का सिम्बल थमा सकती है। शनिवार देर रात तक उनके कांग्रेस से चुनाव लड़ने की संभावनाएं प्रबल देखी गई। सूत्रों के अनुसार वह सोमवार तक कांग्रेस में विधिवत शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो मल्हनी उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- मल्हनी उपचुनाव में भाजपा उतारेगी अपना प्रत्याशी, अब क्या करेंगे धनंजय सिंह

तो धनंजय बन जाएंगे जौनपुर में कांग्रेस का चेहरा

जौनपुर में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले धनंजय सिंह जौनपुर में अस्तित्व तलाश रही कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं। 2012 का विधानसभा चुनाव नदीम जावेद ने जीता तो था, लेकिन इसके बाद कांग्रेस यहां कोई कमाल नहीं दिखा सकी है। इन हालात में अगर धनंजय सिंह कांग्रेस में शामिल होते हैं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि जौनपुर में कांग्रेस का परचम बुलंद होगा।

इसे भी पढ़े- मल्हनी उपचुनाव नहीं लड़ेगी ये पार्टी, यूपी प्रभारी ने किया ऐलान

मल्हनी/रारी सीट पर मज़बूत रही है कांग्रेस

2012 के पहले तक रारी विधानसभा सीट के नाम से जानी-पहचानी जाने वाला ये क्षेत्र नए परिसीमन में मल्हनी बन गई है। रारी सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा। छह बार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां जीत दर्ज की थी। वर्ष 1989 में अंतिम बार अरुण कुमार सिंह मुन्ना कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद से ही कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं हुआ।

By Javed Ahmad

Home / Jaunpur / कांग्रेस में जा सकते हैं धनंजय सिंह, मल्हनी उपचुनाव में बदल जाएगा समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो