28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2019 के लिए बुंदेलखंड पर बसपा की नजर, जातीय समीकरण और संगठन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू

प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा 29 और 30 जून को झांसी में रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 7:52 PM IST

up news

बसपा की रैलियों में भारी भीड़ जुटाने वाले नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई

झांसी. मिशन 2019 के लिए गठबंधन की संभावना तलाशने, संगठन को सक्रिय करने और जातीय गठजोड़ को साधकर बुंदेलखंड में अपनी पैठ फिर से मजबूत करने की तैयारी बहुजन समाज पार्टी ने शुरू कर दी है। इसी कोशिश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पहली बार बुंदेलखंड के दो दिनों के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा 29 और 30 जून को झांसी में रहेंगे। एक ओर जहां वे पार्टी संगठन की बैठक में संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगे तो दूसरी ओर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। इस दौरान गठबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की राय जानने की भी कोशिश होगी।

पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

29 जून को प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में झांसी जनपद के पदाधिकारी और प्रभारी मौजूद रहेंगे। संगठन की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर इस बैठक में चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झांसी दौरे पर पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी में चल रही गुटबाजी पर लगाम लगाकर चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करना भी बड़ी चुनौती होगी। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी पूछेंगे।

पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन का आयोजन

30 जून को झांसी में ही पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन होगा जिसे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सम्बोधित करेंगे। दरअसल बुंदेलखंड में पिछड़ा वर्ग चुनाव में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और कुशवाहा समाज सहित कई जातियां लम्बे समय तक बसपा के पक्ष में वोट करती रही हैं। इस जातीय समीकरण में सेंध लगाकर भाजपा ने बुंदेलखंड की सियासी दौड़ में बसपा को पीछे करने में सफलता पाई थी। अब बसपा अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग की तर्ज पर उन सभी जातियों को साधने की कोशिश में लगी है, जो पहले उसके साथ हुआ करती थीं। बुंदेलखंड उसके लिए एक महत्वपूर्ण किला है क्योंकि एक समय में बुंदेलखंड की अधिकाँश सीटों पर बसपा का कब्ज़ा था और बुंदेलखंड के नेताओं का बसपा सरकार में दबदबा हुआ करता था।

लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

पार्टी के झांसी मंडल जोन इंचार्ज रवि कांत मौर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आरएस कुशवाहा पहली बार बुंदेलखंड आ रहे हैं। पहले दिन वे संगठन की बैठक लेंगे और दूसरे दिन पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। मौर्य ने कहा कि इन दो दिनों में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगे।