scriptनौतपा का पहला दिन तूफानी: 27 मई को ‘रेड अलर्ट’, 47 डिग्री छू सकता है पारा | Patrika News
झांसी

नौतपा का पहला दिन तूफानी: 27 मई को ‘रेड अलर्ट’, 47 डिग्री छू सकता है पारा

नौतपा के पहले दिन ही बुंदेलखंड में गर्मी का कहर बरपने लगा है। शनिवार को झांसी का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में तीसरा सबसे अधिक है। वहीं, जालौन जिले का उरई 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

झांसीMay 26, 2024 / 09:03 am

Ramnaresh Yadav

नौतपा का पहला दिन तूफानी: 27 मई को 'रेड अलर्ट', 47 डिग्री छू सकता है पारा

उरई सबसे गर्म, झांसी तीसरे नंबर पर

नौतपा ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन बुंदेलखंड में तूफानी गर्मी का दौर रहा। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी का पड़ोसी जिला जालौन का उरई। 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उरई ने प्रदेश में टॉप किया। वहीं, झांसी 44.5 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। मौसम विभाग ने 27 मई को बुंदेलखंड के 5 जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इनमें झांसी भी शामिल है।

27 मई को रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 27 मई को बुंदेलखंड के पांच जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लू चलने की भी संभावना है।

उष्ण लहर से हो सकती हैं ये परेशानियां

  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • निर्जलीकरण और लू: मजदूरों, किसानों और धूप में काम करने वालों को निर्जलीकरण और लू का खतरा है।
  • खेती-बाड़ी पर प्रभाव: पशुओं और फसलों पर मामूली असर पड़ सकता है।

गर्मी से बचाव के उपाय

  • पानी: भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
  • छाया: धूप में निकलने से बचें, छायादार जगहों पर ही रहें।
  • कपड़े: ढीले-ढाले और हल्के रंगों के कपड़े पहनें।
  • भोजन: हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं।
  • सावधानियां: बुजुर्गों और बीमारों का ध्यान रखें।

Hindi News/ Jhansi / नौतपा का पहला दिन तूफानी: 27 मई को ‘रेड अलर्ट’, 47 डिग्री छू सकता है पारा

ट्रेंडिंग वीडियो