पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन राहगीर है, जो आसपास के क्षेत्र के रहने वाले है। वहीं, चालक और परिचालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शवों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।