Rajasthan Heatwave Alert : जयपुर। प्रदेश में मानसून आने से पहले गर्मी एक बार फिर जोर दे रही है। कुछ जिलों में पारा उछाल पर है। रविवार को तीन शहरों में दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा धौलपुर और संगरिया में 46.1 डिग्री तापमान रेकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज 9 शहरों मेें हीटवेव की संभावना जताई है। ऐसे में मानसून की एंट्री से ठीक पहले ये टेंशन वाली खबर है। क्योंकि प्री मानसून के बीच भी सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, राजस्थान के नौ ही शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन शहरों में लू की संभावना : अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर।
आंधी-बारिश की यहां संभावना : बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर।
अलवर : 44.6
पिलानी : 45.8
बीकानेर : 44
चूरू : 45.6
गंगानगर : 46.5
धौलपुर : 46.1
संगरिया : 46.1
फतेहपुर : 44.9
करौली : 45.3
Updated on:
17 Jun 2024 09:20 am
Published on:
17 Jun 2024 08:11 am