26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / Udaipur News: दुग्ध व्यापार संघ का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से 4 रुपए लीटर महंगा होगा दूध, जेब पर पड़ेगा असर

Udaipur News: दुग्ध व्यापार संघ का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से 4 रुपए लीटर महंगा होगा दूध, जेब पर पड़ेगा असर

Milk Price Hike:उदयपुर में दूध पीना अब महंगा होने जा रहा है। दुग्ध व्यापार संघ ने दूध के भाव में 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। आखिर दूध के दाम बढ़ाने के पीछे क्या वजह बताई गई है और पशुपालकों की किन समस्याओं के चलते यह निर्णय लिया गया? जानिए पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:52 PM IST

Milk Price Hike

Milk Price Hike: सांकेतिक तस्वीर-पत्रिका

उदयपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब दूध के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। उदयपुर में 1 दिसंबर से दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ने जा रहे हैं। उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने दूध की खरीद और बिक्री दोनों के भाव में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित संघ की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। इससे शहर के हजारों उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में दूध के मौजूदा भाव, दुग्ध उत्पादन की लागत और पशुपालकों के सामने आ रही आर्थिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद दूध के भाव में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी।

संघ का कहना है कि पशुपालन और दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पशुपालकों के लिए पुराने भाव पर दूध उपलब्ध करवाना मुश्किल होता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दूध के खरीद और बिक्री भाव में समान रूप से बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।

चारे की कमी और महंगे पशु आहार का असर

दूध के दाम बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ी वजह दुग्ध उत्पादन की बढ़ती लागत बताई जा रही है। संघ की बैठक में बताया गया कि बारिश की कमी के कारण चारे की उपलब्धता प्रभावित हुई है। वहीं पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले पशु आहार के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चारे की कमी और महंगे पशु आहार के कारण पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव पर पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

बैठक में पशुपालकों की इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया। दुग्ध व्यापारियों का मानना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के कारण दूध के खरीद भाव में भी संशोधन जरूरी हो गया है। इसी के चलते खरीद और बिक्री दोनों दरों में 4 रुपए प्रति लीटर की समान बढ़ोतरी करने का निर्णय किया गया।

1 दिसंबर से लागू होंगी नई दरें

दुग्ध व्यापार संघ के इस फैसले के बाद 1 दिसंबर से उदयपुर में दूध उपभोक्ताओं को प्रत्येक लीटर पर 4 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यानी अब दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर उन परिवारों पर भी पड़ेगा, जिनके घरों में रोजाना अधिक मात्रा में दूध की खपत होती है।

यह वीडियो भी देखें :