scriptट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटी, मची चीखपुकार, नौ मजदूर गंभीर घायल | Tractor-trolley overturned in canal 9 labor Serious | Patrika News
झांसी

ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटी, मची चीखपुकार, नौ मजदूर गंभीर घायल

Road Accident: झांसी में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरी। इससे एकदम चीख पुकार मच गई।

झांसीJun 12, 2022 / 05:36 pm

Snigdha Singh

road accidents

road accidents

झांसी के बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत सुकवां-ढुकवां बांध के पास मजदूरों से भरी टै्रक्टर समेत ट्रॉली अनियत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे पहले महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर कूद गई और किसी तरह जान बचाई। वहीं हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
निबाड़ी (मप्र) के गांव पारा खेड़ा निवासी पप्पू (50) बेटा धनुआ अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है। वह सुकवां ढुकवां बांध के पास पावर हाउस के करीब रहता है। शनिवार की देर रात पप्पू पॉवर हाउस से मजदूरी कर टै्रक्टर ट्रॉली से अपनी पत्नी जानकी (45), बेटे आनंद (9) व दीपेश (7) सहित अन्य आठ लोगों को बैठाकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह नहर के करीब सड़क पर पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे लहराते हुए ट्रैक्टर समेत ट्रॉली नहर में गिर गई। इससे पहले महिलाओं ने बच्चों को गोद के लिया और कूद गई। जिससे उन्हें चोटें आई। वहीं पप्पू ट्रैक्टर में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बबीना में भर्ती कराया। जहां पप्पू की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है।
यह भी पढ़े – दिन-रात सोशल मीडिया पर नजर, भड़काऊ पोस्ट के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

गनीमत रही नहर में पानी था कम

शनिवार की देर रात हुए हादसे ने सभी के बाद ट्रॉली सवार सभी लोग दहशत में आ गए। वहीं तेज आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा। क्षेत्रवासियों की मानें तो नहर चालू नहीं थी। गनीमत रही कि उसमें पानी काफी कम था। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था? उन्होंने बताया, महिलाएं बच्चों को लेकर कूद गई थी। जिससे उन्हें भी चोटें आई है। टै्रक्टर चालक नहर में ही गिरकर वहां फंस गया था। जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया है।

Home / Jhansi / ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटी, मची चीखपुकार, नौ मजदूर गंभीर घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो