30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला आयोग की सदस्य से मारपीट मामला, आयोग ने तलब की झांसी पुलिस से रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने झांसी के एसएसपी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। सत्रह जुलाई को सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक एमएलसी बनवारी लाल यादव और एमएलसी रमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 25 Jul 2016, 11:10 PM IST

sushma

sushma

झांसी
। समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की
सदस्य के साथ मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने झांसी के एसएसपी
से पूरी रिपोर्ट तलब की है। सत्रह जुलाई को सर्किट हाउस में समाजवादी
पार्टी की समीक्षा बैठक एमएलसी बनवारी लाल यादव और एमएलसी रमेश मिश्रा
की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इसी दौरान बबीना विधान सभा सीट पर
पार्टी के प्रत्याशी को लेकर चर्चा होने लगी। पार्टी में टिकट की दावेदार
रही सुषमा यादव ने जिले में टिकट वितरण को लेकर आपत्ति जाहिर करने के लिए
बैठक में घुसने की कोशिश की तभी पार्टी के ही कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें
रोककर बुरी तरह पीटा था।

इस मामले में सुषमा यादव की
तहरीर पर राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल यादव, विधायक दीप नारायण सिंह, सपा
नेता सिंहव्रत सिंह बबुआ, सुनीता कुशवाहा, पुष्पा शिवहरे और मीरा रायकवार
समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में पिटाई का लाइव
फूटेज भी सामने आया था। पुलिस ने उस समय सुनीता कुशवाहा को गिरफ्तार किया
था लेकिन उसे थाने से ही जमानत दे दी गयी थी। सरेआम वीडियो सामने आने
के बाद भी पुलिस ने इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी का कोई प्रयास
नहीं किया जबकि सर्किट हाउस में सरेआम सपा नेताओं की मौजूदगी में सपा की
महिला पदाधिकारी बुरी तरह सुषमा यादव को पीटती हुयी दिख रही हैं।

इस
पूरे मामले की सुस्त कार्रवाई को लेकर राज्य महिला आयोग ने झांसी पुलिस से
रिपोर्ट तालाब की है। एस एस पी मनोज तिवारी ने बताया कि राज्य महिला आयोग
को मामले की पूरी रिपोर्ट भेजी जा रही है। महिला आयोग की सदस्य की शिकायत
पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की
जांच चल रही है।