scriptGangster shot himself : पुलिस से  घिरे गैंगेस्टर भैडि़या ने खुद को गोली से उड़ाया | Gangster Bhadiya shot himself after being surrounded by police | Patrika News
झुंझुनू

Gangster shot himself : पुलिस से  घिरे गैंगेस्टर भैडि़या ने खुद को गोली से उड़ाया

गैंगेस्टर गांव के बूंटीनाथ आश्रम के आस-पास छिपा हुआ था। हरियाणा पुलिस को देख कर वह खेतों में भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर जाकर उसने पिस्टल निकाल ली। उसने हरियाणा पुलिस से कहा कि उसके पास पिस्टल है। उधर, पुलिस ने हथियार दिखाए। इस दौरान आरोपी संजय उर्फ भेड़िया ने एक फायर जमीन में किया तथा दूसरा फायर अपने सिर पर किया।

झुंझुनूMay 14, 2024 / 10:17 pm

Jitendra

Gangster shot himself

गैंगेस्टर के गोली से खुद उड़ाने के बाद अस्पताल में जांच करते चिकित्सक व जानकारी लेती पुलिस

पुलिस से ​घिरने पर हरियाणा के झोझुकलां के गैंगेस्टर ने खुद को गोली से उड़ा लिया। हरियाणा पुलिस उसका पीछा कर रही थी तो वह राजस्थान की बोर्डर को पार करते हुए झुंझुनूं जिले के सिंघाना के गांव खानपुर पहुंच गया। जहां पर पुलिस ने उसे घेर लिया तो उसने पिस्टल से खुद की कनपटी में गोली मार ली। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी कैलाश चन्द यादव ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ से एसटीएफ की टीम कलीयाना तन झोझुकलां (चरखी दादरी) निवासी गैंगेस्टर संजय उर्फ भेड़िया की मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए खानपुर गांव पहुंची थी। वह गांव के बूंटीनाथ आश्रम के आस-पास छिपा हुआ था। हरियाणा पुलिस को देख कर वह खेतों में भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर जाकर उसने पिस्टल निकाल ली। उसने हरियाणा पुलिस से कहा कि उसके पास पिस्टल है। उधर, पुलिस ने हथियार दिखाए। इस दौरान आरोपी संजय उर्फ भेड़िया ने एक फायर जमीन में किया तथा दूसरा फायर अपने सिर पर किया। घायलावस्था में हरियाणा पुलिस उसे सिंघाना के सरकारी अस्पताल में लेकर गई। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को खेतड़ी नगर की मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर झुंझुनूं एसपी राजर्षि राज व बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व हरियाणा पुलिस से पूरी जानकारी ली।

बाबा गैंग का सदस्य था भेडि़या

भेडि़या बाबा गैंग का सदस्य था। यह गैंग हरियाणा के चरखी दादरी व भिवानी सहित अन्य जगहों पर सक्रिय है। आरोपी संजय बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसटीएफ की टीम आरोपी का कई दिनों से पीछा कर रही थी। मंगलवार सुबह से आरोपी की लॉकेशन खानपुर गांव की तरफ दिखा रही थी। लोकेशन के आधार पर पुलिस यहां तक पहुंची। उसके ​खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, अपहरण, जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में करीब 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Hindi News/ Jhunjhunu / Gangster shot himself : पुलिस से  घिरे गैंगेस्टर भैडि़या ने खुद को गोली से उड़ाया

ट्रेंडिंग वीडियो