4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी जानें, झुंझुनूं में कितनी हुई बरसात, कितने टूटे पोल

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दो दिन आए अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हजारों पेड़ उखड़ गए। टीन शेड व सौलर प्लांट टूटकर चकनाचूर हो गए। जिले में अंधड़ के कारण बिजली के 4705 पोल टूट गए। इस कारण बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। अनेक गांव अंधेरे में रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
आप भी जानें, झुंझुनूं में कितनी हुई बरसात, कितने टूटे पोल

आप भी जानें, झुंझुनूं में कितनी हुई बरसात, कितने टूटे पोल

आप भी जानें, झुंझुनूं में कितनी हुई बरसात, कितने टूटे पोल


झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दो दिन आए अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हजारों पेड़ उखड़ गए। टीन शेड व सौलर प्लांट टूटकर चकनाचूर हो गए। जिले में अंधड़ के कारण बिजली के 4705 पोल टूट गए। इस कारण बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। अनेक गांव अंधेरे में रहे।

इतना हुआ नुकसान
पोल टूटे 4705
टावर टूटे 7
ट्रांसफार्मर गिरे 100

विद्युत निगम ने बनाया कंट्रोल रूम

झुंझुनूं. हर दिन बिगड़ते मौसम को देखते हुए विद्युत निगम ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें बिजली के पोल टूटने, लाइन टूटने सहित अन्य शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। कंट्रोल रूम के नंबर 01592232790 हैं। कंट्रोल रूम में विनोद कुमार जांगिड़, अंकित बोयल व प्रवीण कुमार वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।


इनका कहना है
जिले में अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान बुहाना व सूरजगढ़ क्षेत्र में हुआ है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। पूरी टीम क्षेत्र में है। मैं खुद बुहाना जाकर आया हूं। अधिकतर गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जो बचे हैं उनकी रविवार को कर दी जाएगी।
-अशोक कुमार, एसई, विद्युत निगम


स्थान बरसात
झुंझुनूं 30
चिड़ावा 30
सूरजगढ़ 25
मंडावा 19
नवलगढ़ 19
खेतड़ी 16
बुहाना 10
गुढ़ागौडकाी 08
उदयपुरवाटी 07
मलसीसर 07
(सुबह आठ बजे तक: एमएम में)