scriptराजस्थान पुलिस को यहां पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिसकर्मी कभी नहीं भूल पाएंगे वो खौफनाक मंजर | Rajasthan Police Beaten By villagers in udaipurwati jhunjhunu | Patrika News
झुंझुनू

राजस्थान पुलिस को यहां पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिसकर्मी कभी नहीं भूल पाएंगे वो खौफनाक मंजर

बताया यह भी जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद उन्हें एक कमरे में भी बंद कर दिया गया था, लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।

झुंझुनूMar 14, 2018 / 11:14 am

vishwanath saini

udaipurwati jhunjhunu

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) वाहन चोरी के आरोपित को पकडऩे गए पुलिस के जवानों की आरोपित के परिजन एवं अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंचे थानाधिकारी एवं पुलिस जाप्ते ने उन्हें छुड़वाया। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद उन्हें एक कमरे में भी बंद कर दिया गया था, लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। इस मामले में उदयपुरवाटी पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।

 

 

READ : पति के विदेश जाते ही पड़ोसी को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, एक रात दोनों इस हाल में मिले


जानकारी के अनुसार बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को पुलिस के दो जवान अशोक व पवन सराय गांव में अशोक यादव को तलब करने के लिए गए। वहां पर पुलिस ने यादव को पकड़ भी लिया, लेकिन इस दौरान उसके परिजनों व पड़ोसियों ने पुलिस के जवानों पर हमला बोल दिया और उनकी लाठी से पिटाई भी कर दी। बाद में सूचना पाकर उदयपुरवाटी थाने से सीआई रामेश्वर लाल बगडिय़ा व पचलंगी चौकी एएसआई सकिन्द्र सिंह मय जाब्ता सराय पहुंचे। वहां से पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। साथ ही शांति भंग में तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

 

बाइक चोरी को लेकर गए थे सराय

पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक यादव बाइक चोरी के प्रकरणों में लिप्त है। उसे तलब करने के लिए उदयपुरवाटी थाने से मुकेश कुमार व पवन कुमार बाइक पर सवार होकर गए। वहां जाते ही उनके साथ उक्त घटना घटित हो गई व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पवन की पीठ पर व जांघ पर लाठियों से बुरी तरह मारपीट की गई।
शांतिभंग में गरफ्तार
सराय गांव में पुलिस के साथ उलझने पर पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। अशोक , धोलू व जगदीश को गिरफ्तार किया है।
राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज
पुलिस के साथ मारपीट करने की घटना को लेकर कांस्टेबल पवन की रिपोर्ट पर जगदीश, अशोक , राजू , कमलेश , ज्याना , धोलू राम, कविता, सुनीता, भगवाना व मन्नी देवी आदि के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है।
सराय गांव में चोरी की बाइक को लेकर तलब करने गए पुलिस कर्मियों के साथ उलझने पर तीन को गिरफ्तार कर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।-
रामेश्वर लाल बगडिय़ा, सीआई उदयपुरवाटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो