
India Post GDS Recruitment 2022
India Post GDS Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए बंपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के कुल 38,926 खाली पद भरे जाएंगे। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक हैं ऐसे जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो तुरंत करें।
10वीं पास करें आवेदन
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग द्वारा देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रधान डाकघरों और अन्य डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जून 2022 निर्धारित की गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक या हाई स्कूल या सेकेंड्री या माध्यमिक) कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 02 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 05 जून 2022
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2022 वेतन
बीपीएम - 12,000/- रुपए
एबीपीएम/डाकसेवक - 10,000/- रुपए
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में 10 वीं कक्षा का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए। जीडीएस की सभी स्वीकृत श्रेणियों के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को साइकिल चलाना भी आना चाहिए। उम्मीदवार को अपनी स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा - 40 वर्ष
आवेदन शुल्क : 100/- रुपए
यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2022: दक्षिण रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
इंडिया पोस्ट जीडीएस चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और जमा किए गए पदों की वरीयता के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट सूची के अनुसार चयन किया जाएगा। यह नियमों के अनुसार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन होगा।
ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर पद के लिए रजिस्टर करें।
— इसके बाद अपने डिवीजन का चयन करें।
— चयनित डिवीजन के सभी योग्य पदों के लिए अपनी उम्मीदवारी जमा करने के लिए केवल एक डिवीजन का चयन कर सकते हैं।
— अपनी फीस का भुगतान करें।
— इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
— अपने आवेदन जमा करें और वरीयता चुनें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
Updated on:
25 May 2022, 12:58 PM IST
Published on:
25 May 2022, 12:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.