29 मई को होगी परीक्षा
असम डीएचएस एडमिट कार्ड 2022 ग्रेड III लिखित परीक्षा 29 मई, 2022 को आयोजित होने जा रही है। जिन लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ या गलती हो तो तुरंत आयुष निदेशालय असम से संपर्क करें।