31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Police में हैड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12 वीं पास वालो की हुई बल्ले- बल्ले, जानिए वेतन और आवेदन का तरीका

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली हैं। पूरी जानकारी विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 May 2022, 4:59 PM IST

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022


Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में नौकरी और सरकारी नौकरी करने और चाहने वालों के लिए यह ख़बर बड़े काम की है। एसएससी (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयन की प्रकिया, आयु सीमा, वेतन और आवेदन का तरीका जानने के लिए पूरी ख़बर को विस्तार से पढ़िए


ये भी जरूर पढ़ें - SBI कस्टमर ध्यान दे, इन नंबरों की कॉल न उठाएं नही तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

इस प्रकार करें आवेदन-

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 : गौरतलब है कि SSC ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों (SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022) को भरने के लिए एसएससी ने भर्ती निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार (Delhi Police Head Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSC Delhi Police की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन/अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो गई है।

इसके अलावा आवेदनकर्ता सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक के जरिए भर्ती संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/notice

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण-

हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) – 835
पुरुष – 559
जनरल/यूआर – 241
ईडब्ल्यूएस – 56
ओबीसी – 137
एससी – 65
एसटी – 60

हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) – 276

महिला – 276
जनरल/यूआर – 119
ईडब्ल्यूएस – 28
ओबीसी – 67
एससी – 32
एसटी – 30

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड और चयन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा
कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा – 100 अंक
फिजिकल एंड्यूरेंस और मेजरमेंट टेस्ट- क्वालीफाइंग
कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट – 25 अंक
दिल्ली पुलिस द्वारा कंप्यूटर (फ़ॉर्मेटिंग) टेस्ट – क्वालीफाइंग

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा-

आवेदनकर्ता की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष (अर्थात 02-01- 1997 से पहले और 01-01-2004 के बाद नहीं पैदा हुए उम्मीदवार) के बीच होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड या हिन्दी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 के लिए वेतन-

चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक दिए जाएंगे।

ये भी जरूर पढ़ें - PNB Bank में है Account तो जरूर पढ़ें ये खबर, हो सकता है लाखो का फायदा