30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Recruitment 2022: दक्षिण रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Southern Railway Recruitment 2022: दक्षिण रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 12वीं पास खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। खेल योग्यता के साथ आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 May 2022, 3:35 PM IST

job_rail11.jpg

Southern Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दक्षिण रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है। खेल योग्यता के साथ आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 14 मई 2022 से आवेदन जमा कर सकते हैं। दक्षिणी रेलवे भर्ती 2022 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2022 है। हालांकि, दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022 है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की शुरुआत : 14 मई 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 13 जून 2022

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 5 पद
वॉलीबॉल (पुरुष) : 2 पद
वॉलीबॉल (महिला) : 3 पद

शैक्षिक योग्यता
7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 2 और 3 के पदों के लिए : 12वीं पास
7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 4 और 5 पदों के लिए : स्नातक उत्तीर्ण


यह भी पढ़ें- NHM Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए 1200 से ज्यादा पदों नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल



आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान
स्तर 2 : 19, 900/-
स्तर 3 : 21, 700/-
स्तर 4 : 25, 500/-
स्तर 5 : 29, 200/-

यह भी पढ़ें- डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 10 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका



चयन मानदंड
जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ सहायक कार्मिक अधिकारी, रेलवे भर्ती सेल, दक्षिणी रेलवे, तीसरी मंजिल, नंबर 5, पीवी चेरियन, क्रिसेंट रोड, एग्मोर, चेन्नई - 600008 पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लिफाफे के ऊपर पद के नाम का उल्लेख करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।