30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 10 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, देखें डिटेल्स और आवेदन का तरीका

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह ख़बर बड़े काम की है। भारतीय डाक विभाग ने 10 वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 6 May 2022, 6:46 PM IST

GDS Recruitment 2022

GDS Recruitment 2022

GDS Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं के पास भारतीय डाक विभाग में नौकरी करने का एक अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग ने अभी हाल में ही 38000 जीडीएस भर्तियां निकाली हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। बता दें कि भारतीय डाक विभाग समय-समय पर भर्तियां निकालता रहता है इसमें आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय डाक विभाग ने जो भर्तियां निकाली हैं उसमें आप किस प्रकार आवेदन करें, उसकी क्या प्रक्रिया है तथा अन्य मापदंड क्या है। जानने के लिए आप इस खबर को पूरी पढ़िए।

यह भी पढ़े - 12 वीं पास वालों के लिए PNB बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए वेतन और आवेदन का तरीका

38000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें भारतीय डाक विभाग ने 38000 जीडीएस पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इससे
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने इस बार बंपर भर्ती निकली है। खाली पदों के आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

पोस्ट : ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
रिक्त पदों की संख्या : 38926
शैक्षणिक योग्यता : 10 वीं पास

जीडीएस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

1) उम्मीदवार के पास भारत सरकार/राज्य सरकार/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में 10 वीं कक्षा का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण होने का पसर्टिफिकेट होना चाहिए।

2) उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, क्षेत्र चयन के समय आपको यहां ध्यान देना होगा

3) साइकिल चलानी आती हो।

इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

भारतीय डाक विभाग के जीडीएस भर्ती 2022 के लिए आपको सबसे पहले नीचे दी गई वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि इन भर्तियों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही कर सकते हैं, ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। https://indiapostgdsonline.gov.in


यह भी पढ़े - Patna High Court Recruitment 2022: अगर आप ग्रेजुएट हैं, तो टाइपिंग टेस्ट देकर मिल सकती है हाई कोर्ट में नौकरी, 30000 होगी सैलरी