1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम डेट घोषित, जानें कब होगी लिखित परीक्षा

राजस्थान उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक, क्लर्क और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इनमें कुल 2756 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 27 Jan 2023, 3:36 PM IST

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम डेट, 12 से 19 मार्च, 2023 के बीच के बीच होगा लिखित परीक्षा का आयोजन

High Court LDC Exam

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा कनिष्ठ न्यायिक सहायक, क्लर्क और कनिष्ठ सहायक के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है। उच्च न्यायालय (न्यायिक) की अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा जो 12 मार्च, 2023 से 19 मार्च, 2023 आयोजित की जाएगी। कोर्ट के नोटिस के अनुसार कुल 2756 रिक्त पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है आपको बता दें इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त से 22 सितंबर, 2022 तक हुए थे। राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट hcraj.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

इन पदों के लिए होगी भर्ती -
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम का आयोजन में 2756 पदों के लिए किया जा रहा है। इसमें जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट, क्लर्क ग्रेड सेकंड और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

प्रवेश पत्र कब जारी किया जाएगा ?
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश आवेदन का लिंक फरवरी के अंत तक उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा एवं प्रवेश आवेदन से संबंधित सूचना जल्द ही वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का शानदार मौका, 9 फरवरी से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

एग्जाम पैटर्न ?
इस एग्जाम में हिंदी में 50 प्रश्न, अंग्रेजी में 50 और सामान्य ज्ञान में 50 प्रश्न होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। लिखित परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। केवल वस्तुनिष्ठ, ओएमआर आधारित प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे चलेगी। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 135 अंक आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच उम्मीदवारों के लिए, लिखित परीक्षा में संभावित 300 अंकों में से न्यूनतम 120 अंक प्राप्त किए जाने चाहिए।