5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जोधपुर : 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, युवक गिरफ्तार

- कमरे में नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला

Google source verification

जोधपुर .

मिल्कमैन कॉलोनी स्थित मकान के कमरे में चार वर्ष की बालिका से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी किशोर को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले वह खुद को नाबालिग बता रहा था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में मूलत: बलरामपुरा (उत्तरप्रदेश) हाल मिल्कमैन कॉलोनी गली-६ निवासी यूपी के बलरामपुरा जिले में उतरोला गांव निवासी कुशाल गुर्जर पुत्र जमुना प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद उसे मंगलवार रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

उसने खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने उसके दस्तावेज मंगवाए। जिनकी जांच करने पर वह साढ़े 18 वर्ष का निकला।

जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। अब उसे गुरुवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले रात को उम्मेद अस्पताल में बालिका का पोस्टमार्टम कराया गया। गौरतलब है कि आरोपी युवक ने मंगलवार को चार साल की बालिका को कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी ने गुप्तांग के पास माचिस की तीली से जलाने की कोशिश भी की थी। बालिका के घर पहुंचने पर गुप्तांग पर चोट व जलने के निशान देख परिजन को संदेह हुआ था। पूछने पर बालिका ने पूरी घटना बता दी। परिजनकी सूचना पर पुलिस आरोपी को थाने ले गई थी।